फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former BJP district president taught the lesson of Antyodaya to the workers, explained the rules and regulations at the Pandit Deendayal Upadhyay training camp in Bah.

Agra News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सिखाया अंत्योदय का पाठ, बाह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में समझाई रीति-नीति

Sat, 28 Mar 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Former BJP district president taught the lesson of Antyodaya to the workers, explained the rules and regulations at the Pandit Deendayal Upadhyay training camp in Bah.
बाह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बाह में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। तीन अलग-अलग सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक निष्ठा और संगठन की कार्यप्रणाली के गुर सिखाए।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के पहले दिन शुक्रवार को पहले सत्र में बाह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने अंत्योदय के सिद्धांत से लेकर पार्टी के वैचारिक अनुष्ठान, रीति, नीति समझाई। सत्र की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू ने की। दूसरे सत्र में जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव के जनहित में कार्य कर रही हैं। इससे पहले की सरकार में चेहरा देखकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता था। भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को न्याय दिलाने में समर्पित कर दिया। दूसरे सत्र की अध्यक्षता प्रयाग नरायन शर्मा ने की। तीसरे सत्र में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिकरवार ने संगठन की कार्यप्रणाली समझाई। कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ बताते हुए निष्ठापूर्वक अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन करने की सीख दी। तीसरे सत्र की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने की। इस दौरान जिलामंत्री मानवेन्द्र सिंह राठौड, मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, उमेश सिसोदिया, सुशील भदौरिया, देवेन्द्र सिंह चौहान, राजीव सिंह, सपन जैन, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, हरीमोहन तिवारी, उपेन्द्र भदौरिया, मोनू भदौरिया, अमित ओझा, राजनरायन, सोनाली जैन, एकता शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed