{"_id":"6add21ba20f6a2483a02a25a","slug":"forget-the-hellos-and-his-forge-a-bond-with-devotionchild-saint-bhakt-bhagwat-agra-news-c-25-agr1067-1195209-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’: बाल संत भक्त भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’: बाल संत भक्त भागवत
विज्ञापन
कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में भक्ति वेव संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते बाल सं
आगरा। छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत ने बच्चों और युवाओं को ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा दी। शनिवार को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में भक्ति वेव संस्था की ओर से आयोजित ‘भक्ति एवं सनातन संस्कृति का दिव्य उत्सव’ में बाल संत आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने नई पीढ़ी को भक्ति और संस्कारों का महत्व समझाया।
‘भक्ति वेव—सेवा, प्रसार, सनातन’ की ओर से आयोजित समारोह में बाल संत का स्वागत किया गया। संस्थापक संचित गोयल और अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने बताया कि समारोह का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सेवा और समाजहित को केंद्र में रखकर लोगों को जोड़ना और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से परिचित कराना है। संस्था का ध्येय वाक्य ‘भक्ति से सेवा, सेवा से परिवर्तन’ इसी विचार को आगे बढ़ाता है। शुभारंभ पंडित सुभाष चंद्र शास्त्री के सानिध्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके बाद शास्त्री ने दिवाली पूजन की विधि, मंत्रोच्चारण के महत्व और सनातन परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में टीवी कलाकार अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान भक्ति वेव परिवार के सदस्यों और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। अंत में भोजन प्रसादी वितरित की गई। समारोह में बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संरक्षण में परिवार की भूमिका पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि परिवार बच्चों की पहली पाठशाला है। इस मौके पर मार्गदर्शक नंदकिशोर गोयल, महामंत्री तुषार गोयल, कोषाध्यक्ष हरीश गोयल, राजकुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, दिनेश मंगल, अंजली गोयल, प्रियंका गोयल, शालिनी गोयल, रूबी गोयल और विनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।