फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest workers' hunger strike ends

Agra News: वनकर्मियों की भूख हड़ताल समाप्त

Fri, 12 Dec 2025 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Forest workers' hunger strike ends
मैनपुरी। सामाजिक वानिकी विभाग में तैनात दैनिक श्रमिक न्यूनतम वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर जिला कार्यालय पर दो दिन से धरने पर बैठे हुए थे। बृहस्पतिवार को दैनिक श्रमिक कर्मचारी संघ के बैनर तले धरने पर बैठे श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। देर शाम सपा विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया श्रमिकों के धरने में शामिल हुए और डीएफओ से वार्ता की। डीएफओ के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने भूख हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

वन प्रभाग मैनपुरी में तैनात श्रमिक कर्मचारियों ने जिला कार्यालय पर बुधवार से न्यूनतम वेतनमान को लेकर जिलाध्यक्ष ओमजीत के नेतृत्व में धरना शुरू किया था। मामले में अधिकारियों द्वारा हस्तक्षेप न लिए जाने पर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना था कि शासन ने वन विभाग में 10 से 20 या अधिक वर्षों में कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम वेतन 18000 रुपये दिए जाने का प्रावधान किया है। प्रदेश के कई जनपदों में नई व्यवस्था लागू हो गई है, लेकिन जिले में बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी दैनिक श्रमिकों के न्यूनतम वेतनमान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग थी कि जिले में तैनात दैनिक श्रमिकों की सूची प्रमाणित की जाए। कितने दैनिक श्रमिक शासनादेश के अनुसार पात्र और अपात्र हैं। यदि अपात्र हैं तो अपात्रता का कारण क्या है। देर शाम विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया श्रमिकों के धरने में शामिल हुए। उन्होंने श्रमिक नेताओं के साथ डीएफओ संजोग मल्ल से वार्ता की। डीएफओ ने उनकी समस्याओं के एक महीने के अंदर निस्तारण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed