{"_id":"5ead6cf12f49452e2a57f1ca","slug":"forest-department-team-caught-monkey-two-years-later-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक बंदर को पकड़ने में लग गए दो साल, 200 से अधिक लोगों पर कर चुका था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बंदर को पकड़ने में लग गए दो साल, 200 से अधिक लोगों पर कर चुका था हमला
Sun, 03 May 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
पिंजड़े में बंद बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी शहर के राजीव गांधी नगर सहित चार मोहल्लों में दो वर्ष से जिस बंदर ने उत्पात मचा रखा था, उससे आखिरकार शनिवार को लोगों को निजात मिल गई। मथुरा और मैनपुरी वन विभाग की टीम ने तीन दिन के प्रयास के बाद उत्पाती बंदर को पकड़ लिया है।
मोहल्ला राजीव गांधी नगर, गंगा नगर, नगला दौलत और अर्जुनपुर में पिछले दो साल से एक बंदर उत्पात मचा रहा था। इस उत्पाती बंदर का इतना डर था कि बच्चों का घर के बाहर खेलना मुश्किल हो गया था। दो साल में यह बंदर 200 से अधिक लोगों पर हमला कर चुका था।

कोचिंग संचालक ने की थी शिकायत
नगला दौलत के कोचिंग संचालक ने इसकी शिकायत मथुरा वन विभाग से की थी। मथुरा से आए वनीय जीव विभाग के हाकिम सिंह, अनुज सिंह और मैनपुरी के क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहन चंद दीक्षित के नेतृत्व में विभाग की टीम उत्पाती बंदर का पीछा कर रही थी। शनिवार की सुबह बंदर को पकड़ने में सफलता मिली।
क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहनचंद तिवारी ने बताया कि नगला दौलत औरा राजीव गांधी नगर में उत्पात मचाने वाले उत्पाती बंदर को पकड़ लिया गया है। उसे मथुरा वनीय जीव संरक्षण केंद्र भेजा गया है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहनचंद तिवारी ने बताया कि नगला दौलत औरा राजीव गांधी नगर में उत्पात मचाने वाले उत्पाती बंदर को पकड़ लिया गया है। उसे मथुरा वनीय जीव संरक्षण केंद्र भेजा गया है।