फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest department land freed from encroachment

Agra News: वन विभाग की जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Forest department land freed from encroachment
वन विभाग की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
विज्ञापन


-शिकायत के बाद एसडीएम ने दिए थे कार्रवाई के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। गांव भांती में वन विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। जिस पर राजस्व और चकबंदी लेखपाल ने पैमाइश कराने के बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराया।


कस्बा करहल के गांव भांती में वन विभाग की काफी भूमि पर कुछ लोग कब्जा जमाए हुए थे। जिसके चलते वन विभाग उक्त जमीन पर कोई कार्य नहीं कर पा रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम गोपाल शर्मा ने जांच कराई तो पाया कि वन विभाग की जगह पर कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। इस पर मंगलवार को एसडीएम के निर्देश प र राजस्व लेखपाल निशा यादव, चकबंदी लेखपाल विमलेश कुमार टीम के साथ गांव भांती पहुंचे। वन विभाग की भूमि की पैमाइश करने के बाद सीमांकन कराया। करीब तीन हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद वन विभाग की सुपुदर्गी में दिया गया। चेतावनी दी गई कि किसी ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed