फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest and Environment Minister counted the achievements of the government

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 20 Jul 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Forest and Environment Minister counted the achievements of the government
मैनपुरी। मैनपुरी पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे होने पर पत्रकारों से वार्ता कर उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा किया है। प्रदेश में अपराध के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही योगी सरकार ने 15 करोड़ गरीबों के लिए राशन की व्यवस्था को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। 86 लाख सीमांत किसानों का ऋणमुक्त किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का लोकार्पण कर दिया गया है और गंगा एक्सप्रेस वे का काम शुरू हो गया है। जेवर और अयोध्या एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए कार्य प्रगति पर होने की बात कही। कहा कि जीरो टोलरेंस की नीति से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लग सका है।
विज्ञापन

स्थानांतरण में हुए भ्रष्टाचार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पहले भी होते रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार ने जो त्वरित कार्रवाई की है वह किसी ने नहीं की। मंत्रियों के इस्तीफा देने संबंधी सवाल से किनारा कर लिया। इस दौरान विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं करूंगा निरीक्षण
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना से शिकायत की गई। इसमें कहा गया कि अहिरवा में पौधरोपण किया गया लेकिन यहां पौधे सूख चुके हैं। सही से उनकी देखभाल नहीं हो रही है। उन्होंने स्वयं इसे देखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed