फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign Woman Tourist Injured at Fatehpur Sikri Due to Damaged Pathway

फतेहपुर सीकरी के खतरनाक रास्ते: महिला पर्यटक संग हुआ हादसा, मच गई अफरा-तफरी; सुरक्षा पर उठे सवाल

Fri, 08 May 2026 12:48 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 12:48 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी में खराब पाथवे और बाहर निकली सरिया से ठोकर लगने पर विदेशी महिला पर्यटक घायल हो गई। घटना के बाद विश्व धरोहर स्थल पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Foreign Woman Tourist Injured at Fatehpur Sikri Due to Damaged Pathway
घायल महिला पर्यटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर नगरी फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार सुबह विदेशी महिला पर्यटक के घायल होने से पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुलिस्तां सुपर मार्केट के पास पाथ-वे की खराब स्थिति के चलते महिला पर्यटक हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब 22 विदेशी पर्यटकों का दल शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे फतेहपुर सीकरी भ्रमण के लिए पहुंचा था। दल में पुर्तगाल और स्पेन के पर्यटक शामिल बताए गए हैं, जो गाइड संतोष सिंह के साथ दिल्ली और आगरा भ्रमण के बाद फतेहपुर सीकरी पहुंचे थे। यहां से उन्हें जयपुर के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि सभी पर्यटक गोल्फ कार्ट स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुलिस्तां सुपर मार्केट के पास बने पाथवे की रैंप पर उबड़-खाबड़ पत्थर और बाहर निकली सरिया से ठोकर लगने पर महिला पर्यटक कोंसेइसाओ गिर गईं, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गाइड संतोष सिंह घायल महिला को तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस दल के साथ छोड़ दिया गया। इसके बाद अन्य पर्यटक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्मारक भ्रमण के लिए रवाना हो गए।

गाइड संतोष सिंह ने बताया कि गोल्फ कार्ट स्टैंड तक जाने वाले मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। उन्होंने संबंधित विभाग से मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि लापरवाही के चलते भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, इस संबंध में गुलिस्तां टूरिस्ट कंपलेक्स के प्रबंधक  से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला पर्यटक जाते समय ध्यान भटकने के चलते गिर गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed