{"_id":"61aee340e6040042530a5fcf","slug":"foreign-woman-found-corona-positive-in-vrindavan-sample-sent-to-lab-for-test-omicron-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बढ़ता संक्रमण: वृंदावन में ठहरी स्पेन की महिला कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए लैब भेजा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बढ़ता संक्रमण: वृंदावन में ठहरी स्पेन की महिला कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए लैब भेजा नमूना
Tue, 07 Dec 2021 09:59 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 Dec 2021 09:59 AM IST
सार
मथुरा व वृंदावन में कुल 27 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 10 विदेशी शामिल हैं। साथ ही विदेशियों में कोरोना ओमिक्रॉन के लक्षण तो नहीं, इसके लिए लखनऊ लैब में सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा: कोरोना संक्रमित महिला मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को भी कोरोना का एक केस मिला है। जनपद में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग के माथे पर शिकन है। सोमवार की शाम को आई रिपोर्ट में वृंदावन के शीतल छाया के आश्रम में ठहरी स्पेन निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में 2100 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद विशेष सतर्कता
जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि वृंदावन में निकल रहे पॉजिटिव केस के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंदिरों और आश्रमों में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जो लोग संक्रमित मिल रहे हैं उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। इधर, सोमवार की शाम तक विदेशी मेहमानों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल सकी है। मालूम कि अभी तक मथुरा व वृंदावन में कुल 27 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 10 विदेशी शामिल हैं। साथ ही विदेशियों में कोरोना ओमिक्रॉन के लक्षण तो नहीं, इसके लिए लखनऊ लैब में सैंपल भेजे गए हैं।
बचाव करेंगे तो दूसरों के लिए संकट नहीं बनेंगे: डीएम
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना संकट से सभी परिचित हैं। इसके लिए सबसे पहले सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें। मास्क जरूर लगाएं और समय-समय पर हाथ धोते रहें। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे शीघ्र ही टीका लगवा लें ताकि खुद के साथ ही दूसरों के लिए संकट न बनें। बीमार होने पर जांच जरूर करवाएं, खुद डॉक्टर बनने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
लापरवाही: ओमिक्रॉन पर हाई अलर्ट के बीच 40 विदेशी लापता, तलाशने में जुटी खुफिया टीमें