फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign tourist's health deteriorated at Taj husband took care of him admitted to hospital

Taj Mahal: ताज पर बिगड़ी विदेशी पर्यटक की तबीयत, पति ने संभाला; अस्पताल में कराई गई भर्ती

Sun, 26 Nov 2023 10:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 10:41 AM IST
सार

ताज का दीदार करने आई विदेशी महिला पर्यटक की अचानक ही तबीयत खराब हो गई। ये देख महिला पर्यटक के पति के हाथ पांव फूल गए। उसने पत्नी को संभालते हुए मदद मांगी। इसके बाद पुरातत्व विभाग कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
Foreign tourist's health deteriorated at Taj husband took care of him admitted to hospital
ताज पर बिगड़ी विदेशी पर्यटक की तबीयत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर विश्वदाय सप्ताह के अंतिम दिन फिर एक पर्यटक की तबीयत खराब हो गई। हालांकि पर्यटक के साथ मौजूद पति ने उन्हें मौके पर संभाला। पुरातत्व विभाग और सुरक्षाकर्मियों ने पर्यटक को एंबुलेंस तक पहुंचाया। जहां से उन्हें अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को ताजमहल पर सुबह से ही देसी और विदेशी पर्यटकों की भीड़ पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर उमड़ना शुरू हो गई थीं। संरक्षण सहायक ताजमहल प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि सुबह पूर्वाह्न 11:30 बजे नीदरलैंड के दंपती ताजमहल घूमने के बाद पूर्वी गेट से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान जॉन पीटर जकोसियस की पत्नी क्लाडेफ्टे काइंड्स की तबीयत बिगड़ गई। गेट पर मौजूद पुरातत्व और सुरक्षा कर्मियों ने एंबुलेंस से पर्यटक को शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उधर, ताजमहल पर भीड़ के चलते टिकट और प्रवेश के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रही। टिकट से लेकर ताज के भीतर प्रवेश करने तक करीब 45 से 50 मिनट का समय पर्यटकों को लगा। वहीं गोल्फ कार्ट के लिए भी सैलानी इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Captain Shubham: गहरी नींद में सो गया शुभम... जागती रही मां, दुलारती रहीं वर्दी; सीने से लगाए रखी बेटे की फोटो


रात्रि दर्शन के सभी स्लॉट फुल
ताजमहल पर रात्रि दर्शन के लिए शनिवार को सभी टिकटों की बिक्री हो गई। पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक होने वाले रात्रि दर्शन में शनिवार को पहला दिन था। संरक्षण सहायक ने बताया कि शनिवार को ताज रात्रि दर्शन के सभी स्लॉट फुल हैं। 50-50 पर्यटकों के आठ ग्रुप रात 8 बजे से 12 बजे की बीच चांदनी रात में ताज का दीदार कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें -  Captain Shubham: ‘आपने बेटा और सेना ने जांबाज अफसर खो दिया’, रक्षा मंत्री का संदेश लाए रक्षा मंत्रालय के अफसर



न्यूमेरिक्स
- 31455 भारतीय पर्यटक पहुंचे
- 35036 कुल पर्यटकों ने खरीदा टिकट
- 3179 विदेशी पर्यटकों ने निहारा ताज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed