फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign threat looms over Mainpuri's turtles, district becomes a hub of smuggling

Agra News: मैनपुरी के कछुओं पर मंडराता विदेशी खतरा, तस्करी का गढ़ बना जिला

Thu, 22 May 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Foreign threat looms over Mainpuri's turtles, district becomes a hub of smuggling
मैनपुरी। मैनपुरी के दलदली और कृषि प्रधान क्षेत्रों में पल रहे कछुओं पर चीन और बांग्लादेश की बुरी नजर है। पिछले कुछ वर्षों में मैनपुरी कछुआ तस्करी का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। दुर्लभ प्रजाति के कछुओं का शिकार करके उन्हें उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और पश्चिम बंगाल में सप्लाई किया जा रहा है। यहां से इन कछुओं के अंगों को चीन और बांग्लादेश में निर्यात कर संरक्षित प्रजातियों के अस्तित्व को खतरे में डाला जा रहा है। शिकारी न केवल कछुओं को मारकर उनका मांस सेवन के शौकीन लोगों को बेचते हैं, बल्कि उनके अंगों को तस्करी के बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा भी कमाते हैं। कछुओं की केल्पी (ऊपरी झिल्ली) को तस्कर पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बेचते हैं, जहां से यह विदेशों में भेजी जाती है। यह कठोर आवरण वाली झिल्ली चीन, बांग्लादेश और अंतरराष्ट्रीय बाजार में शक्तिवर्धक दवाएं बनाने के लिए इस्तेमाल होती है, जो ऊंचे दामों पर बिकती है। तस्करों से बरामद होने वाले कछुओं की कीमत लाखों रुपये में आंकी जाती है। पुलिस के अनुसार, तस्कर एक कछुए को आठ से दस हजार रुपये तक में बेचते हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मैनपुरी में दलदली इलाके, नहरें, नदियां और तालाब बहुतायत में हैं। यह वातावरण कछुओं के प्राकृतिक आवास के लिए अत्यंत अनुकूल है, जिसके कारण यहां इनकी अच्छी संख्या पाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed