फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foreign devotees reached Braj to celebrate Diwali 2022 in Mathura

Mathura: दिवाली मनाने सैकड़ों विदेशी श्रद्धालु पहुंचे ब्रज, बदले अपने नाम, कोई बना राम तो कोई श्याम

Wed, 19 Oct 2022 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 07:38 PM IST
सार

कोविड महामारी के बाद इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा के लिए विदेशी भक्तों की भीड़ अधिक उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
foreign devotees reached Braj to celebrate Diwali 2022 in Mathura
भजन कीर्तन करते विदेशी श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज पूजा के लिए विदेशी भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। विदेशी श्रद्धालु मठ-मंदिर और आश्रमों में भजन संकीर्तन कर साधना कर रहे हैं। कृष्ण भक्ति में रमे विदेशी भक्तों ने अपने नाम भी भारतीय संस्कृति के अनुसार रख लिए हैं। कोई अपना नाम राम तो कोई श्याम बन गया है। 

विज्ञापन

26 अक्तूबर को होगी गिरिराज पूजा

दिवाली की संध्या को मानसी गंगा पर दीपदान, उसके बाद गोवर्धन में गिरिराज पूजा के विशेष आयोजन 26 अक्तूबर को होंगे। प्रशासन ने मठ, मंदिर और आश्रमों में ठहरे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस बार 24 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली पर दीपदान एवं गिरिराज पूजा करने के लिए पहले की अपेक्षा इस बार विदेशी भक्त अधिक संख्या में गोवर्धन पहुंचे हैं। श्रीदयित दास सेवाकुंज आश्रम में सैकड़ों विदेशी भक्त भजन संकीर्तन कर भक्ति में लीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई देशों से आए विदेशी भक्त 

आश्रम के महंत पदम नाभ ने बताया कि दिवाली पर गोवर्धन पूजा के लिए कई देशों से भक्त आए हैं। आश्रम में नियमित भजन संकीर्तन कर प्रभु भक्ति कर रहे हैं। खास बात यह है कि विदेशी भक्त ब्रज में रहकर भजन साधना तो कर ही रहे हैं, बल्कि अपने नाम भी ब्रज के अनुरूप जमुना, राधा, कल्याणी आदि रख साधना करने में जुटे हैं। 

विदेशी श्रद्धालुओं ने बदले अपने नाम 

रशियन महिला यूलिया को जमुना, केट कल्याणी, इरिना इंद्रा, रुसलन सुलतानोव रामचन्द्र दास और श्रेग्य श्याम दास बन गए हैं। रशियन महिला जमुना ने बताया वह भारत में ब्रज भ्रमण के लिए आई हैं। ब्रज में आत्मशांति मिलती है। कार्तिक नियम सेवा में प्रति दिन हरिनाम संकीर्तन के साथ गिरिराज परिक्रमा लगा रहे हैं। 




 

Mathura: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, माता सीता और द्रौपदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed