फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For the rights of farmers took vows

किसानों के हक के लिए भरी हुंकार

Tue, 17 Mar 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 17 Mar 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
एक तो बारिश का कहर और ऊपर से प्रशासन की उदासीनता। फसल बर्बादी के सदमे से तीन किसान दम तोड़ चुके हैं। हजारों किसान नुकसान से उबर नहीं पा रहे। ऐसे में अन्नदाता के हक के लिए राजनीतिक दल कहां चुप बैठने वाले थे। तबाह हुई फसलों का अब तक आकलन न हो पाने पर विभिन्न पार्टियों में कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी में प्रदर्शन की होड़ मच गई। नेता किसानों के प्रति सरकार की बेरुखी पर जमकर बरसे और मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


90 फीसदी तक नष्ट हो चुकी है फसल : भाजपा
आगरा। कलेक्ट्रेट में दर्जनों की संख्या में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही बैंक ऋण और बकाया बिजली बिल भी माफ करनी की अपील की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक राना ने कहा कि बारिश-ओलावृष्टि से आलू, सरसों, गेहूं, जौ आदि की 90 फीसदी फसलें नष्ट हो चुकी हैं। पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकार से किसानों को मुआवजा दिलाने की अब तक कोई पहल नहीं की है। उनको हुई क्षति का भी आकलन नहीं कराया गया। प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सपा सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। वरिष्ठ नेता राजकुमार चाहर ने बैंक ऋण और बिजली बिल माफ करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। रामकुमार शर्मा, श्याम भदौरिया, वीरेंद्र अग्रवाल, ऋषि उपाध्याय, अजय त्यागी, केके भारद्वाज, प्र्रेमचंद्र कुशवाह, प्रदीप भाटी, मधुसूदन शर्मा, मनीष गौतम, सत्यप्रकाश अग्रवाल, दिनेश भार्गव, संदीप चंचल, अजय सिकरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अन्नदाता को मिले मुआवजा : कांग्रेस
आगरा। कमिश्नरी में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अपर आयुक्त ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन ने कहा कि अन्नदाता के लिए लखनऊ से दिल्ली तक प्रदर्शन करेंगे। पसीसी डॉ एके सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए। राम टंडन भारत भूषण एडवोकेट, गोपाल गुरु, चौधरी अफजाल, राघवेंद्र उपाध्याय, जमील खान, संजय शर्मा, केपी सिंह, दीवान सिंह मुखिया, परवाज अंजुम, मंगत राम माकन, प्रताप बघेल, लक्ष्मीनारायण सिंह, शब्बीर बन्ने, हारुन कुरैशी, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान से उबर नहीं पा रहे किसान : रालोद
आगरा। राष्ट्रीय लोकदल ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेश चाहर ने कहा कि जनपद के किसान बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान से उबर नहीं पा रहे हैं। रालोद ने प्रशासन ने किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए जल्द सर्वे कराने की मांग की है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष केदार सिंह चौहान, जयपाल सिंह खिरवार, डा. मालती चौधरी, रामगोपाल चाहर, दुर्गेश शुक्ला, राजेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
------------
मृतकों के परिजनों को मिले 10 लाख : किसान संघ
आगरा। फसल बर्बादी के सदमे से किसानों की मौत के बाद भारतीय किसान संघ ने उनके परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। संघ के जिला संयोजक मोहन सिंह चाहर के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। चाहर ने कहा कि मृतकों के परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। ओमप्रकाश चलनी वाले, अवधेश सोलंकी, सुनील राजपूत, जयसिंह प्रधान, कल्पना त्यागी, वेदपाल फौजदार, भीमसेन लोधी, गिर्राज राजपूत आदि मौजूद थे।


बसपा ने मांगी किसानों की कर्जा माफी
आगरा। बहुजन समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष मलखान सिंह व्यास ने कहा कि प्रशासन किसानों को उचित मुआवजा दिलाए। बैंक कर्जों को प्रदेश सरकार माफ करे। अन्यथा बसपा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। विधायक सूरज पाल सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह चिल्लू, पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो, राजेश पाराशर, गजेंद्र सिंह, केशव सिंह, प्रेम पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed