फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   for the capturing of land they killed mahant

आश्रम की जमीन कब्जाने को हुई महंत की हत्या

Sun, 07 Jul 2019 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
for the capturing of land they killed mahant
मथुरा। निम्बार्क आश्रम अटल्ला चुंगी आश्रम की जमीन कब्जाने के लिए ड्राइवर ने महंत की हत्या का ताना-बाना बुना था। पुलिस ने महंत की हत्या के खुलासे का दावा करते हुए दंपती समेत तीन को पकड़ा है। हालांकि मुख्य आरोपी ड्राइवर समेत तीन फरार हैं। हकीकत तो मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से ही पता चलेगी।
विज्ञापन

13 जून को मांट के राधारानी मंदिर मार्ग पर एक साधु का शव मिला था। शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जलाया गया। पुलिस ने मृतक की शनाख्त वृंदावन से लापता हुए निम्बार्क पीठ आश्रम अटल्ला चुंगी के महंत मुकुंद शरण शास्त्री के रूप में की थी। एसपी सिटी अशोक मीणा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने हत्यारोपी जितेंद्र पुत्र छोटे लाल, मीरा देवी पत्नी छोटे लाल और प्रीति पत्नी जितेंद्र निवासी गौधूलिपुरम अघौर पीठ के पीछे वृंदावन को पकड़ा है। मुख्य आरोपी उमेश पाठक उर्फ मोनू पुत्र खचेड़मल निवासी जयपुर, ललित कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी अघौर पीठ वृंदावन और भुवनेश कुमार पुत्र आशाराम निवासी होली वाली गली फरार हैं। मुख्य आरोपी ड्राइवर उमेश ने गद्दी हथियाने और आश्रम की जमीन कब्जाने का ताना-बाना बुना था। उसके लिए गौधूलिपुरम के पास चाय की दुकान करने वाले परिवार को लालच देकर साथ लिया।
विज्ञापन

नशे की हालत में महंत से कागजातों पर कराए हस्ताक्षर
मथुरा। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि ड्राइवर उमेश पाठक पर महंत और अन्य का काफी कर्जा हो गया था। 12 जून को महंत बालमुकुंद शरण शास्त्री को ड्राइवर हत्यारोपी जितेंद्र के घर ले गया था। यहां लस्सी में नशे की गोलियां मिला दीं। नशे की हालत में महत्वपूर्ण कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को कार में रखकर मांट के राधारानी मार्ग पर ले गए। यहां पर शव की पहचान मिटाने को चेहरे पर कंबल रखकर जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed