फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For safe travel, travel only in auto-rickshaws with unique numbers written on them

Agra News: सुरक्षित यात्रा के लिए यूनिक नंबर लिखे ऑटो-ई रिक्शा में ही करें सफर

Fri, 12 Sep 2025 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
For safe travel, travel only in auto-rickshaws with unique numbers written on them
मैनपुरी। यात्रा के दौरान आप किसी मुसीबत में न पडे़े, इसके लिए सावधानी जरूरी है। यातायात पुलिस की ओर से सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा, ऑटो आदि छोटे वाहनों पर नंबर दर्ज किए गए हैं। इन वाहनों के चालकों का सारा रिकॉर्ड मौजूद है। किसी तरह की घटना होने पर वाहन स्वामी तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए जहां वाहनों पर यूनिक नंबर प्लेट की अनिवार्यता की गई है। वहीं जिला स्तर पर यातायात पुलिस की ओर से सड़कों पर दौड़ रहे करीब 3531 वाहनों का डाटा जुटाते हुए उन पर क्रमवार नंबर दर्ज किए गए हैं। जिन ऑटो ई-रिक्शा पर नंबर दर्ज हैं। उन पर यात्रा करना आपके लिए अधिक सुरक्षित है।
विज्ञापन


आपराधिक रिकॉर्ड भी जुटाती है पुलिस
जिन वाहनों पर यातायात पुलिस की ओर से नंबर दर्ज किए गए हैं। उनके चालक के बारे में समस्त जानकारी यातायात पुलिस के पास मौजूद रहती है। वहीं वाहन चालक के सत्याप का कार्य भी संबंधित थाना पुलिस कराती है। उस पर कोई आपराधिक मामला तो दर्ज नहीं है, वर्तमान में वह किसी अपराध में लिप्त तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन जिन वाहनों पर नंबर दर्ज हैं। इसके साथ ही यूनिक नंबर लिखे वाहनों पर यात्रा सुरक्षित है। बिना नंबर लिखे वाहनों पर यात्रा न करें। यदि किसी प्रकार की परेशानी में फंसे तो पुलिस को सूचित करें। - प्रदीप सेंगर, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed