फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For five years sixteen bigha area is struggling with waterlogging

Agra News: पांच वर्षों से सोलह बीघा क्षेत्र जूझ रहा जलभराव से

Mon, 26 Jun 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
For five years sixteen bigha area is struggling with waterlogging
कासगंज। पांच वर्षों से सोलह बीघा क्षेत्र जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। नालियां गदंगी से जाम रहती हैं। इससे जल निकासी की समस्या आड़े आती हैं। बारिश होने पर तो गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच जाता है। इससे खासी परेशानी होती है। पालिका भी लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। सोलह बीघा क्षेत्र में 4500 की आबादी है। इस क्षेत्र में पांच वर्ष पूर्व नालियां बनवाई गई थीं। लेकिन उनकी मरम्मत और रख रखाव पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ना ही साफ सफाई की गईए इसका परिणाम हुआ कि नालियां टूटने लगी हैं। जाम के चलते पानी निकासी आदि की समस्या उत्पन्न हो गई। इसका परिणाम है कि इस क्षेत्र में हर समय सड़क पर ही पानी भरा रहता है। लेकिन बारिश में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। क्योंकि पानी की निकासी न होने से गंदा पानी सड़कों बहकर शीघ्र ही निकल नहीं पाता। गंदा पानी घरों तक भरता है। इसके लिए लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना होता हैं। बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव कई कई दिनों तक रहता है। जिससे लोगों को आवागमन करने में खासी दिक्कतों का सामना करना होता हैं। बच्चे और बुजुर्ग कई बार गिर कर चोटिल तक हो चुकें हैं।
विज्ञापन


सोलह बीघा में जलभराव की समस्या संज्ञान में नहीं है। जेई को भेजकर दिखवाया जाएगा कि समस्या क्यों बनी हुई है। यदि सफाई की दिक्कत है तो सफाई नायक को निर्देशित कर सफाई कराई जाएगी। - धर्मराज सिंह, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed