{"_id":"69d6c41b4d881283940a7ca5","slug":"footpaths-of-mg-road-will-be-decorated-with-old-tiles-agra-news-c-25-1-agr1035-1030233-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुरानी टाइलों से संवरेंगे एमजी रोड के फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुरानी टाइलों से संवरेंगे एमजी रोड के फुटपाथ
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड के फुटपाथ अब मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान निकली पुरानी टाइलों से चमकेंगे। नगर निगम प्रशासन ने मेट्रो निर्माण के लिए उखाड़ी गई हजारों इंटरलाकिंग टाइल्स का पुनः उपयोग करने का निर्णय लिया है। इस नवाचार से जहां एक ओर शहर की सड़कें सुधरेंगी। वहीं, निगम के खजाने को लाखों रुपये की चपत लगने से भी बचाया जा सकेगा।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि स्टोर में सुरक्षित रखवाई गई हजारों टाइल्स में से अधिकांश पूरी तरह सही हैं। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर एमजी रोड के क्षतिग्रस्त फुटपाथों और अन्य जरूरतमंद स्थानों पर लगाया जाएगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हमारी प्राथमिकता है। इस सकारात्मक पहल से आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।