फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Football and fencing competitions added excitement to the final day.

Agra News: फुटबॉल और तलवारबाजी के मुकाबलों ने अंतिम दिन भरा रोमांच

Sat, 21 Mar 2026 03:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Mar 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Football and fencing competitions added excitement to the final day.
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिलास्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की 14 खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। अंतिम दिन फुटबॉल और तलवारबाजी के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डाॅ. ऐनिन जग्गी और विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया और प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर मुकाबलों में अपना लोहा मनवाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिताओं ने यह साबित किया कि आगरा में जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान, योगेश वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, सुमन सिंह समेत अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
ये रहे परिणाम

फुटबॉल: बालक वर्ग फाइनल में स्टेडियम ए की टीम ने 2-1 से आर्मी पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में आर्मी स्कूल की टीम ने स्टेडियम ए को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलवारबाजी: अंडर-12 से अंडर-20 तक के वर्गों में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने फाॅयल, सेबर और ईपी स्पर्धाओं में अपना प्रदर्शन दिखाया। बालक वर्ग में वैभव सिंह, अथर्व, भानू राजपूत, ध्रुव प्रजापति, साहिल, सहदेव सिंह, सक्षम कुमार सिंह, यश चौधरी, जश चौधरी और मुनेश ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। वहीं बालिका वर्ग में वान्या शर्मा, आराध्या, चिंकी, कविता, दिव्या, सोनिका, रिया सिंह, मुस्कान, वीरोनिका और पूजा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed