{"_id":"6949b54aebabeec76a040a7a","slug":"foot-and-mouth-disease-spreads-in-abhaidopurafoot-and-mouth-disease-spreads-in-abhaidopura-agra-news-c-25-1-agr1008-947451-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अभैदौपुरा में फैला मुंहपका और खुरपका रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अभैदौपुरा में फैला मुंहपका और खुरपका रोग
Tue, 23 Dec 2025 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
किरावली के गांव अभैदौपुरा में रोग की चपेट में गाय फोटो स्रोत पशुपालक
किरावली। गांव अभैदौपुरा में पिछले एक हफ्ते से पशुओं में मुंहपका और खुरपका रोग फैल गया है।ग्रामीण राहुल चौधरी, दिगंबर सिंह, तेजसिंह बघेल, टीटू और विपिन चौधरी ने पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग की है।
पशुपालक तेज सिंह बघेल और खुशहाल सिंह ने बताया कि टीकाकरण न होने के कारण रोग फैल रहा है। इससे पशुओं के मुंह और खुरों में घाव हो गए हैं। इस वजह से चारा खाने में भी दिक्कत हो रही है। गांव के तेज सिंह बघेल के पांच, बच्चूसिंह के चार, रामजीत के दो और खुशहाल सिंह के तीन पशु रोग से ग्रसित हैं।
पशु चिकित्सक हरभान सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व में पशुओं में टीकाकरण किया गया था। पशुओं को अस्पताल में पट्टी बांधकर उपचार दिया जा रहा है। स्टाफ की कमी होने से परेशानी हो रही है।