फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food security team seized 720 kg of garbage during the campaign

होली पर मिलावट का खेल: एफएसडीए ने सीज की 720 किलो खराब कचरी, लोगों से की ये अपील

Fri, 22 Mar 2024 09:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 22 Mar 2024 09:32 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने  होली के पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।  इसी क्रम में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने  720 किलो खराब कचरी को सीज किया है।
 

विज्ञापन
Food security team seized 720 kg of garbage during the campaign
मिलावट

विस्तार

कासगंज में होली पर्व के नजदीक होने के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों से टीम ने चार सैंपल एकत्रित किए। इसके साथ ही टीम ने 720 किलो खराब कचरी को सीज किया।
विज्ञापन


होली पर्व पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री बढ़ जाती है। इन खाद्य सामाग्रियों के सेवन से लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। मिलावटी खाद्य पदार्थ से लोगों को बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान शुरू किया। जिला अभिहित अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव, खाद्य निरीक्षक अवधेश पाराशर ने शहर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अमांपुर रोड मंडी के समीप से बन रही रंगीन कचरी के दो सैंपल लिए गए। वहीं 720 किलो कचरी को पैक कर सीज कर दिया गया। अमांपुर रोड स्थिति एक दुकान से सरसों के तेल का सैंपल लिया गया। मुख्य बाजार से मिष्ठान की दुकान से गुजिया का सैंपल एकत्रित किया।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने बताया कि एक सप्ताह में 13 नमूने संकलित किए गए हैं। छह कचरी, एक सरसों के तेल, एक गुजिया, दो सोन पपड़ी, एक मैदा, एक बेसन का सैंपल है। सभी को लैब भेजा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मिलावटी खाद्य पदार्थो के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed