फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food security department team was beaten up hostage by shopkeeper in Mathura

Mathura: मिष्ठान भंडार पर जांच टीम को बंधक बनाकर पीटा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी से लिखवाया- यहां सब सही है

Tue, 18 Oct 2022 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 06:33 PM IST
सार

मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। टीम एक मिष्ठान भंडार पर जांच करने गई थी। तभी दुकानदार ने तमंचे के बल पर टीम को बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
Food security department team was beaten up hostage by shopkeeper in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के बीएसए कॉलेज के समीप यादव मिठाई वाले मिष्ठान भंडार का निरीक्षण करने पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को दुकानदार ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। कमरे में बंदकर टीम के सदस्यों को पीटा। मोबाइल छीन लिए। किसी प्रकार सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम को मुक्त कराया। घटना सोमवार देर शाम की है। इस संबंध में दो नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह, दलवीर सिंह, मुकेश कुमार, भरत सिंह, खाद्य सहायक ताराचंद्र धारिया सोमवार देर शाम बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर एक मिठाई विक्रेता के यहां टीम निरीक्षण करने पहुंची। लाइसेंस जांचने के बाद संचालक से कारखाना दिखाने को कहा गया। 

विज्ञापन

रसगुल्ले में थे कीड़े 

मिष्ठान भंडार के रसगुल्ले में कीड़े दिखे तो टीम ने वीडियो बनाकर सैंपल लेना शुरू कर दिया। इसी बीच दुकानदार और उनके साथ के लोगों ने तमंचा दिखाते हुए नमूने छीन लिए और सरकारी कागज फाड़ दिए। टीम से लिखवा लिया गया कि जांच में सब कुछ ठीक मिला। वीडियो डिलीट कराकर टीम के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

काफी देर बाद टीम के किसी सदस्य ने जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य को मोबाइल फोन पर दी। जानकारी मिलते ही एडीएम ने पुलिस को मौके पर भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह ने योगेश कुमार यादव, राजेंद्र यादव और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट,  सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सोमवार को यादव मिठाई वाले के यहां जांच करने गई थी। वहां टीम को बंधक बनाकर पीटा गया। मोबाइल भी छीन लिए गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराकर अधिकारियों को अवगत कराया गया है।


Mathura: राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर भीड़ में दम घुटने से तीन महिलाएं बेहोश, उपचार के दौरान एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed