फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman died due to suffocation in the crowd on Ahoi Ashtami in Radhakund Mathura

Mathura: राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर भीड़ में दम घुटने से तीन महिलाएं बेहोश, उपचार के दौरान एक की मौत

Tue, 18 Oct 2022 05:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 05:11 PM IST
सार

राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्थाएं फेल हो गईं। भीड़ में फंसने से तीन महिला श्रद्धालु बेहोश हो गईं। इनमें एक महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह आसाम की रहने वाली थी। 

विज्ञापन
woman died due to suffocation in the crowd on Ahoi Ashtami in Radhakund Mathura
इस भीड़ में फंसीं थीं तीन महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के आगे प्रशासन की वनवे व्यवस्था फेल हो गई। भीड़ बैरिकेडिंग लांघ कर गलियों से राधारानी कुंड की ओर जाने लगी। कुंड के बाहर सब्जी मंडी घाट पर डीएम, एसएसपी ने फोर्स के साथ मोर्चा संभाल कर भीड़ को रामलीला मैदान पर रोक नियंत्रण किया। इस दौरान भीड़ में फंसी तीन महिला श्रद्धालु दम घुटने से बेहोश होकर गिर पड़ी। इनमें एक महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सोमवार की आधी रात संतान प्राप्ति के लिए राधाकुंड में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ के दबाव को देखते हुए आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी अभिषेक यादव ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी पूरी रात व्यवस्था संभालते रहे। भीड़ का दबाव अधिक बढ़ने पर मेलाधिकारी के आदेश पर भीड़ को रामलीला मैदान पर रोक दिया गया। 

विज्ञापन

भीड़ में फंस गई थीं तीन श्रद्धालु 

भीड़ में फंसी लौकी देवी (47) पत्नी रसिक पंडित निवासी जिला हुजई आसाम, रेखा शर्मा (54) पत्नी योगेंद्र शर्मा निवासी जनता कॉलोनी जयपुर, प्रियंका (32) मुकेश शर्मा निवासी  नारायण विहार शास्त्रीपुरम आगरा बेहोश होकर गिर पड़ी। इन्हें परिजन स्वास्थ्य शिविर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने रेखा शर्मा और प्रियंका को सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि लौकी देवी को मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में लौकी देवी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लौकी देवी ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम 

गोवर्धन के चिकित्सा अधीक्षक वीएस सिसौदिया ने बताया कि लौकी देवी दुलार पंडित के साथ राधाकुंड आई थीं। दुलार उन्हें स्वास्थ्य शिविर लेकर आए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया था, वहां उनकी मौत हुई है। रेखा शर्मा को उनके बेटे हितांशु ने भर्ती कराया था। रेखा और प्रियंका को सीएचसी पर उपचार दिया गया। अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है। 




Ahoi Ashtami: मथुरा के राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात से शुरू हुआ महास्नान, दीपों से जगमगाए घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed