फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food samples fail in lab case will be filed against 29 businessmen in mathura court

मथुरा में मिलावट का खेल: खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच में फेल, 29 व्यापारियों पर दायर होगा केस

Fri, 17 Sep 2021 07:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 07:12 PM IST
सार

मथुरा में मिलावटखोरी का खेल जमकर हो रहा है। इसका खुलासा लखनऊ प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट से हुआ है। पिछले दो महीनों में लिए गए मसाले, घी, तेल और दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Food samples fail in lab case will be filed against 29 businessmen in mathura court
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के होलीगेट स्थित कृष्णा घी स्टोर का घी और वृंदावन अटल्ला चुंगी स्थित कैला मसाला उद्योग के मसाले सहित खाद्य पदार्थों के 20 सैंपल लैब में फेल हो गए हैं। इनमें एक जय भोले बाबा मेडिकल से वीटीएक्स-9 सीरप भी स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपल फेल होने पर 29 खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध मथुरा न्यायालय में केस दायर किया जाएगा। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के जिला अभिहित अधिकारी डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि विगत दिनों फरह क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। इनको जांच के लिए भेजा गया था। इनमें 20 सैंपल जांच में फेल हो गए। 
विज्ञापन


आगरा: मिलावटी सॉस बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, सिंथेटिक रंग मिलाकर किया जा रहा था तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सैंपल हुए फेल
उन्होंने बताया कि फ्रेश ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, गोकुल के श्रीमद गोकुल डेयरी का सरसों का तेल, बालाजी मेडिकल स्टोर कोसीकलां का मायकोफिल सीरप, एसजेए ऑयल मिल महोरी रोड का रिफाइंड मस्टर्ड ऑयल, महोली रोड के पूनम जनरल स्टोर का संस्कार सरसों का तेल, मंसो बेकरी का वनस्पति, जय भोले बाबा मडिकल का वीटीएक्स-9 सीरप, एसजी रिटेल्स गोविन्दनगर की स्वीट कैंण्डी, होलीगेट के कष्णा घी स्टोर का घी, गोयल एजेंसी कोसीकलां के चंबल फ्रेश कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल के सैंपल लैब में जांच के दौरान फेल हो गए।

वृंदावन के कैला मसाला उद्योग, अग्रवाल भोजनालय, राजकुमार पवन कुमार किराना मर्चेंट वृंदावन, रतनचन्द स्पाइस इंडस्ट्रियल एरिया, श्रीकृष्णा डयेरी मथुरा सौंख रोड, बाबूलाल रमेशचन्द भगतजी, कोतवाली रोड, गिरधर घी सुभाष नगर, देवेन्द्र खोआ वाले लक्ष्मीनगर मथुरा, बाबू मिष्ठान भंडार राया, ब्रजवासी ढाबा यमुना एक्सप्रेसवे से लिए गए सैंपल भी फेल हुए हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed