फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food Safety Department conducted raid and took 8 samples for testing

Agra News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई, जांच के लिए 8 नमूने लिए

Sun, 01 Jun 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department conducted raid and took 8 samples for testing
मैनपुरी। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में तीन दिवसीय छापामार अभियान चलाया। आठ खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावट के शक में जांच के लिए भरे गए। इनको जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि 29 से 31 मई तक शासन के आदेश पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ऑडैन्य पड़रिया और नगला जुला से सरसों के तेल के दो नमूने लिए। महमूद नगर स्थित न्यू मिलन स्टार बेकरी से वनस्पति का एक नमूना लिया गया। महमूद नगर स्थित न्यू गोल्ड स्टार बेकरी से एक वनस्पति और एक रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया गया। गांधी नगर, करहल स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान से सॉस हरी (जायका ब्रांड), सॉस (चाट कॉन्टिनेंटल ब्रांड) और सॉस (जायका ब्रांड) के कुल तीन नमूने लिए गए। यहां से 766 सॉस के पैकेट सीज भी किए गए। कुल 8 नमूने संग्रहित किए गए हैं। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, जयदीप मौर्य, सनोज कुमार, इंद्रजीत सिंह और प्रदीप कुमार की टीम शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed