फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food Department team sent 15 samples for testing

जन्माष्टमी पर मिलावटखोरों पर नजर: खाद्य विभाग ने बनाई छह टीमें, कुट्टू का आटा समेत जांच के लिए भेजे 15 नमूने

Thu, 03 Sep 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 03 Sep 2026 06:01 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नजदीक आते ही खाद्य विभाग की सक्रिय हो गई है। मिलावटखोरी रोकने के लिए छह टीमें बनाई गईं हैं। पहले दिन टीम ने 15 सामानों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। 

विज्ञापन
Food Department team sent 15 samples for testing
जांच के लिए सैंपल लेती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खाद्य विभाग ने जन्माष्टमी को देखते हुए छह टीमें बनाई हैं। ये टीम कुट्टू, साबूदाना समेत व्रत में उपयोग होने वाली सामग्री के प्राथमिकता पर नमूने लेकर जांच कराएगी। पहले दिन 15 नमूने लेकर लैब भेजे हैं। इस दौरान व्यापारियों को भी जागरूक करते हुए घटिया सामग्री न बेचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिलायंस रिटेल कॉसमॉस मॉल से साबूदाना, 100 फुटा रोड स्थित वैन सप्लायर्स वालमार्ट होलसेल से पनीर, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वालमार्ट होलसेल से साबूदाना के दो, सेंधा नमक, किशमिश के दो, कोकोनट पाउडर, मखाना, मुनक्का और मूंगफली दाना का एक-एक नमूना लिया है। अमित ट्रेडिंग कंपनी जगनेर से साबूदाना, वैष्णो ट्रेडर्स से सेंधा नमक, अवधपुरी चौराहा अशोक कुमार के प्रतिष्ठान से चीनी, साबूदाना का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed