{"_id":"6920db2e446640106d092000","slug":"food-department-raids-catches-man-mixing-refined-milk-with-spoiled-milk-and-making-paneer-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-922374-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घटिया दूध में रिफाइंड मिलाकर बनाया जा रहा था पनीर, खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घटिया दूध में रिफाइंड मिलाकर बनाया जा रहा था पनीर, खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा
Sat, 22 Nov 2025 09:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 09:52 AM IST
सार
घटिया दूध में रिफाइंड मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था। गंदगी पसरी थी और मक्खी-मच्छर भिनभिना रहे थे। रिफाइंड के टिन भी मिले जिन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने की पनीर प्लांट पर कार्रवाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने बाह स्थित राधिका इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर मिलावटी पनीर नष्ट कराया। यहां घटिया दूध में रिफाइंड मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था। गंदगी पसरी थी और मक्खी-मच्छर भिनभिना रहे थे। रिफाइंड के टिन भी मिले जिन्हें सील कर दिया गया। जांच के लिए पांच नमूने लैब भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति भी की गई।
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाह के मानिकपुरा स्थित राधिका इंटरप्राइजेज पर छापा मारा गया। वहां पनीर बनाने के लिए कई मशीनें भी लगी थीं। मौके पर खाद्य कारोबारी राधेश्याम निवासी रजई खुर्द धौलपुर मिले। प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने पर टैंकों में दो हजार लीटर मिश्रित दूध भरा था। इसमें बर्फ भी पड़ी थी। दूध में से क्रीम निकाली जा चुकी थी। इससे ही पनीर बनाया जा रहा था। चिकनाई देेने के लिए घटिया दूध में पॉमोलिन ऑयल मिलाया जा रहा था। मौके पर रिफाइंड की चार टिन मिलीं, जिनका वजन 60 किलो है।
टैंक में पनीर भरा हुआ था। वजन कराने पर 81 किलो निकला। प्रतिष्ठान में बेहद गंदगी थी। मिलावटी पनीर होने के कारण पनीर को नष्ट करा दिया। इसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये थी। दूध और मिश्रित दूध के दो-दो और रिफाइंड का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। पूछताछ में खाद्य कारोबारी ने बताया कि दूध से क्रीम निकालकर इसका घी बनाकर बेचते हैं। इसके बाद रिफाइंड मिलाकर पनीर बनाते हैं। इससे पनीर में चिकनाई रहती है। इसी परिसर में संचालित अन्य फर्म राज एंड संस पर संचालक विष्णु पचौरी निवासी मानिकपुरा मिले। घी में मिलावट की आशंका पर जांच के लिए नमूना लिया।
विज्ञापन
मांग बढ़ने पर बढ़ा मिलावटी पनीर
इस समय शादी-समाराेह अधिक हो रहे हैं। इस कारण मिलावट माफिया नकली दूध और पनीर की बिक्री कर रहे हैं। बीते दो सप्ताह में खेरागढ़ में 10 क्विंटल नकली पनीर और दूध पकड़ा जा चुका है। सहायक आयुक्त ने बताया कि घटिया दूध के उपयोग से लागत में 40-50 रुपये की कमी आती है और इसे 220 रुपये के हिसाब से डेयरी पर खपाया जाता है। किन डेयरी को ये पनीर बेच रहा था, इसकी भी जानकारी जुटाई है।
ऐसे करें मिलावट की जांच
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि मिलावटी और नकली सामग्री से पेट रोग समेत अन्य बीमारियों का खतरा रहता है। उन्होनं बताया कि पनीर खरीदते समय जांच कर लें। नकली पनीर दबाने पर बिखर जाता है। कठोर होने के साथ स्वाद भी हल्का कसैला लगेगा। उसमें रिफाइंड मिला है तो अतिरिक्त चिकनाई भी होगी। सही पहचान तो लैब में ही कराई जा सकती है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत 18001805533 पर कर सकते हैं।