{"_id":"5981a0e64f1c1bf2418b4e3d","slug":"food-department-raid-in-hotel-trident-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी फाइव स्टार होटल की रसोई का बड़ा सच सामने लाया खाद्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी फाइव स्टार होटल की रसोई का बड़ा सच सामने लाया खाद्य विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Food
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने फतेहाबाद रोड स्थित फाइव स्टार होटल ट्राइडेंट में छापा मारा। यहां ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ का सामान मौजूद मिला। बताया जा रहा है कि होटल के रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट के मसालों से खाना बनाया जा रहा था।
सड़े-गले हुए फल मिले। एफएसडीए की टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन भी एक ही फ्रीज में रखा हुआ मिला। यहां से कोकोनट पाउडर का सैंपल लिया है।
बताया गया है कि एफएसडीए की टीम होटल की रसोई में पहुंची। यहां पैक्ड मसाले मिले थे, इनकी एक्सपायरी डेट की जांच की गई तो दो महीने पहले ही खत्म हो गई थी। ये पैक्ड मसालें काली मिर्च पाउडर, तेज पत्ता, काली इलायची के रहे। पास में ही फल रखे हुए थे, इसमें पपीते में फूफंद लगी हुई थी। नीबू भी सड़े-गले हुए थे।
विज्ञापन
पैकिंग नियमावली का उल्लंघन होने पर कोकोनट पाउडर का नमूना लिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत यादव ने बताया कि एक्सपायरी डेट के मसाले से खाना बन रहा था। फल सड़े हुए थे। शाकाहारी-मांसाहारी भोजन एक ही फ्रीज में रखा मिला, जो नियमानुसार गलत हैं।
कोकोनट पाउडर का नमूना लिया गया है। सुधार के लिए होटल संचालक को नोटिस दिया जाएगा। जांच में मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज वर्मा साथ रहे।