{"_id":"5fb40e618ebc3e67a03366fc","slug":"fog-weather-kasganj-news-agr468313840","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का आगाज- कोहरे की चादर से ढका वातावरण, वाहनों की रफ्तार हुई सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का आगाज- कोहरे की चादर से ढका वातावरण, वाहनों की रफ्तार हुई सुस्त
विज्ञापन
कासगंज में छाया कोहरा
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा। इससे लोगों को सर्दी का अहसास भी हुआ। विभिन्न मार्गो पर वाहनों की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई। ठंड का असर दिनचर्या पर नजर आया। लोग देर से घरों से बाहर निकले और गर्म कपड़े पहने नजर आए।
रविवार रात बारिश से मौसम ठंडा हुआ और पारा गिरा था। सोमवार को भी कई बार बादल आसमान में छाए लेकिन मंगलवार को घने कोहरे ने ठंड का अहसास करा दिया। पारा गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि अधिकतम पारा 26 डिग्री पर था। 11 बजे तक कोहरे की धुंध छाई रही।
उसके बाद धूप चमकी तो लोगों को ठंड का अहसास कुछ कम हुआ और राहत महसूस करने लगे। पूरे जिले में मौसम के ऐसे हालात बने रहे। ग्रामीण इलाकों में शहरी इलाकों के मुकाबले कोहरा ज्यादा घना दिखाई दिया। लोग सुबह के समय ग्रामीण इलाकों में आग के सहारे बैठे नजर आए। कासगंज-बरेली फोरलेन मार्ग पर घने कोहरे के कारण वाहन सुस्त रफ्तार से चलते नजर आए। कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग, कासगंज-एटा सहित अन्य मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार सुस्त थी।
विज्ञापन
कोहरे पड़ने से किसानों को फायदा
रबी की फसल की बुवाई के लिए ठंडे मौसम की आवश्यकता रहती है। दो दिन पूर्व बारिश होने के कारण खेत पलेवा के लिए तैयार हो गए और कोहरा पड़ने से ठंडक बढ़ी है। जिससे खेती को लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गेहूं की बुवाई भी शुरू हो चुकी है। कोहरे का फिलहाल कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
कोहरे के साथ ही गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री
कोहरे के साथ ही सर्दी का एहसास लोगों को हुआ। इसी के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े आदि की खरीदारी भी शुरू की है। मंगलवार को बाजार में लोग जर्सी, मफलर, कैप आदि की खरीदारी करते नजर आए। जगह जगह गर्म कपड़ों की दुकानें भी फुटपाथ पर सजने लगी हैं।