{"_id":"6595a1cb48daf2dc160b81bc","slug":"fog-slows-down-speed-melting-makes-people-miserable-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-10220-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोहरे में थमी रफ्तार, गलन ने किया लोगों को बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोहरे में थमी रफ्तार, गलन ने किया लोगों को बेहाल
Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम हर दिन के साथ और ठंडा होता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही कोहरा छाए रहने के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही। वहीं दिन में भी बादल छाए रहने के चलते लोग गलन से बेहाल रहे। कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन भी तय समय की अपेक्षा घंटों देरी से हुआ। इसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। पहले कोहरा छाए रहने के चलते दृश्यता शून्य रही। कोहरा हल्का होने के बाद भी आसमान में छाए बादलों के कारण धूप नहीं निकले। ऐसे में दिन चढ़ने के साथ ही गलन का अहसास खत्म नहीं हो सका। बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान कम होने से दिन में भी लोग ठिठुरते नजर आए। रूम हीटर और आग के सहारे लोग सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे।
बाइकसवारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कहीं भी आग जलती नजर आई तो उन्होंने मोटरसाइकिल रोककर खुद को गर्म रखने का प्रयास किया।
वहीं कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन भी समय से नहीं हो सका। सुबह 3.50 पर मैनपुरी पहुंचने वाले कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन लगभग सवा तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं टूंडला फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन भी 40 मिनट की देरी से आई। ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे लोग स्टेशन पर ठिठुरते नजर आए। कोहरे के चलते बस स्टैंड पर भी बसें देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
2022 में सबसे सर्द रही थी 3 जनवरी
बीते तीन सालों के तापमान पर अगर नजर डालें तो 2022 में 3 जनवरी का दिन सबसे ठंडा रहा था। इस दिन न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं 2023 में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.4 रहा था। ऐसे में इस बार न्यूनतम तापमान तो बढ़ा है, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आने से दिन सर्द हो रहा है।
और बढ़ेगी अभी सर्दी
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी कोहरा और सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ ही घना कोहरा भी बने रहने की आशंका है। इसके साथ ही तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जा सकती है।