फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog slowed down the speed of trains...more than 40 trains were late by hours...passengers in distress

Agra News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार...40 से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट....यात्री बेहाल

Mon, 06 Jan 2025 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of trains...more than 40 trains were late by hours...passengers in distress
आगरा। हाड़ कंपाने वाली ठंड से रविवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। दिन औैर रात के तापमान में अंतर कम होने से सर्दी का सितम बढ़ गया है। घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात बुरी तरह चरमरा गया है। रविवार को अप और डाउन की 40 से ज्यादा यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से आगरा के स्टेशनों पर पहुंचीं। सर्द हवाओं में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर 10 से 15 घंटे तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले 3 दिन तक यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन



वहीं, रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों में गिरावट आई है। देर रात की बसें खाली होने पर निरस्त की जा रही हैं। वहीं हवाई उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं। रविवार को अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 16.50 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। तेलंगाना एक्सप्रेस 4.32 घंटे, मुंबई राजधानी 5 घंटे, आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी सात घंटे, खजुराहो एक्सप्रेस 7.50 घंटे, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 7 घंटे, कर्नाटका 6.45 घंटे, केरला एक्सप्रेस 8.50 घंटे, शताब्दी सवा सात घंटे तो मालवा 5.40 घंटे लेट रहीं। पातालकोट एक्सप्रेस 7.15 घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस 3.37 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस 8.40 घंटे, निजामुद्दीन वंदेभारत 8.17 घंटे, जबलपुर निजामुद्दीन सुपरफास्ट 4.30 घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन


इसी तरह डाउन की वंदेभारत, राजधानी, मालवा, पटना कोटा, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस भी 4-5 घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को तो परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को बर्फीली हवाओं के बीच प्लेटफाॅर्म, वेटिंग रूम में इंतजार करना पड़ रहा है। सर्दी के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ रही है। शनिवार को दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई थी। रेलवे के पास यात्रियों को तुरंत राहत देने का कोई इंतजाम नहीं है। कर्नाटक के एम देवराज ने बताया कि गाड़ियां घंटों तक लेट हैं मगर ट्रेनों में कई बार पानी खत्म होने पर यात्रियों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। रेलवे को यात्री सुविधाएं बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed