{"_id":"600473808ebc3e31cc7d0673","slug":"fog-mainpuri-news-agr4768508144","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुहार बनकर बरसा कोहरा, गलन ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुहार बनकर बरसा कोहरा, गलन ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को कोहरे और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। ओस की बूंदे पानी की फुहार की तरह गिरी। दोपहर तक सूरज न निकलने से सर्दी से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद निकली हल्की धूप भी राहत नहीं दे सकी।
जनवरी के प्रथम सप्ताह में लोगों को सर्दी से नहीं जूझना पड़ा था। लेकिन दूसरे सप्ताह में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। रविवार को मौसम सबसे अधिक खराब रहा। तापमान भले ही अपेक्षाकृत अधिक रहा, लेकिन कोहरा और सर्द हवाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी।
रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिनों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक था, लेकिन घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के बीच धूप नहीं निकलने से मौसम और ठंडा हो गया। दिन में दोपहर दो बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन देर से धूप निकलने के चलते उसमें तेजी नहीं थी। ऐसे में सर्दी का सितम शाम को भी जारी रहा।