फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog lights not installed in buses yet

Agra News: बसों में अभी तक नहीं लगीं फॉग लाइटें

Sun, 24 Dec 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fog lights not installed in buses yet
बसों में अभी तक नहीं लगीं फॉग लाइटें
विज्ञापन


कोहरे में रात के समय चालकों सहित यात्रियों की जान को रहता खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मौसम में कोहरे का असर होने लगा है। रोडवेज की अधिकांश बसों में फॉग लाइटें नहीं हैं। शाम होते ही कोहरा शुरू हो जाता है। देर शाम से शुरू हुआ कोहरा सुबह तक आसमान में छाया रहता है। कोहरे में चालकों को बस चलाने में परेशानी होती है। बस चालकों सहित यात्रियों की जान को कोहरे में हादसे का डर रहता है।

मौसम में कोहरा छाने लगा है। रात 9 बजे के बाद से शुरू होने वाला कोहरा सुबह 6 बजे तक आसमान में छाया रहता है। मैनपुरी डिपो की लंबी दूरी वाली अधिकांश बसों का संचालन रात के समय ही किया जाता है। मैनपुरी डिपो की 20 बसों का संचालन रात में ही दिल्ली तक के लिए किया जाता है। एटा-अलीगढ़ होकर दिल्ली मार्ग पर जाने वाली मैनपुरी डिपो की अधिकांश बसों में अभी तक फॉग लाइटें नहीं लगी हैं।
विज्ञापन


चालकों की मानें तो कोहरा शुरू होने से पहले ही बसों में फॉग लाइटें लगाई जाती हैं। बसों में फॉग लाइटें नहीं होने से रात के समय कोहरा होने पर बस चलाने में परेशानी होती है। कोहरा अधिक होने पर निर्धारित दूरी तय करने में समय भी अधिक लगता है। यात्रियों का कहना है कि फॉग लाइटें नहीं होने से रास्ते में जान का खतरा बना रहता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में जल्द ही फॉग लाइटें लगवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोडवेज बसों में फॉग लाइटें नहीं होने से रास्ते में हादसे का डर रहता है। कोहरे में रोडवेज बसों में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज को काम करना चाहिए।


- रोशन कुमार, रामलीला मैदान



चालकों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में फॉग लाइटें होनी ही चाहिए। रोडवेज बसों में फॉग लाइटें नहीं होने से रात के समय कोहरे में कभी भी हादसे का सामना करना पड़ सकता है।

- जितेंद्र कुमार, आगरा रोड



मैनपुरी डिपो की अधिकांश बसों में फॉग लाइटें लगाए गए हैं। अगर किसी बस में नहीं हैं जल्द ही लगवाई जाएंगी।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed