{"_id":"65a8145b8b18e53c1c03335a","slug":"fog-kept-falling-like-a-shower-no-relief-even-from-melting-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-11005-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फुहार बनकर गिरता रहा कोहरा, गलन से भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फुहार बनकर गिरता रहा कोहरा, गलन से भी राहत नहीं
Wed, 17 Jan 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्द हवाओं से ठिठका पारा उठने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी दिन भर लोग सर्दी से बेहाल रहे। रात को घना कोहरा होने से बुधवार को सुबह कोहरे की फुहार गिरती रही। इससे लोगों को सर्दी का अहसास और भी अधिक हुआ। दिन में धूप नहीं निकलने के चलते गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के बीच लोग सर्दी से ठिठुरते रहे।
बीते एक पखवाड़े से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से अब लोग परेशान होने लगे हैं। राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए बुधवार का दिन भी मायूसी भरा रहा। मंगलवार रात को घना कोहरा छाए रहने के चलते बुधवार को सुबह भी दृश्यता शून्य रही। सुबह कोहरा आसमान से फुहार के रूप में गिरता रहा। इससे घर से बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकतम तापमान धूप न निकलने से 15 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन अभी और सर्दी सताएगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास ही रहेगा। इसके साथ ही हल्का कोहरा छाए रहने की आशंका है।