फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fog

दिन की ट्रेनें रात में और रात की ट्रेनें दिन में दौड़ रहीं

Wed, 01 Jan 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
fog
कासगंज में घने कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज से यात्रा करने वाले यात्रीगण कृप्या ध्यान दें इस स्टेशन से गुजरकर दौडने वाली ट्रेनें प्रतिदिन प्रभावित हो रहीं हैं। दिन की ट्रेनें रात में दौड़ रहीं हैं तो रात की ट्रेनें दिन में गुजर रहीं हैं। पूरी तरह से समय सारिणी प्रभावित हो गई है। कोहरे से यातायात पूरी तरह प्रभावित है। सड़क मार्ग पर वाहनों की गति सीमित है तो दृश्यता प्रभावित हो जाने के कारण ट्रेन के लोको पायलट भी ट्रेनों को रफ्तार नहीं दे पा रहे। जिसका सीधा प्रभाव समय सारिणी पर पड़ रहा है। कई ट्रेनें जो कासगंज स्टेशन से दिन में गुजरती हैं वह रात में पहुंच रहीं हैं और जो ट्रेनें रात को गुजरतीं हैं वह दिन में पहुंच रहीं हैं। सभी ट्रेनों का समय प्रभावित है।
विज्ञापन

आगरा फोर्ट से चलकर रामनगर को जाने वाली ट्रेन संख्या 15055 शाम 4:45 बजे कासगंज पहुंचती है यह ट्रेन शाम ढले 6 बजे के बाद कासगंज पहुंची। इसके अलावा लखनऊ से चलकर जयपुर जाने वाली जयपुर एक्सप्रेस 19716 रात 7:50 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंची। शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचने वाली छपरा-मथुरा सुपरफास्ट ट्रेन रात 8 बजे के बाद कासगंज स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अछनेरा-कासगंज ट्रेन प्रभावित हुई। वहीं रात को मथुरा से चलकर 11:50 पर कासगंज पहुंचने वाली ट्रेन रात 3 बजे के बाद जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। सुबह 6:10 बजे लखनऊ जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 6:10 के स्थान पर 8 बजे के बाद कासगंज पहुंची। इस तरह दिन की ट्रेनें रात में और रात की ट्रेने दिन में दौड़ रहीं हैं। यात्रियों की यात्रा भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed