Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog delays 13 trains passing through Agra

Agra News: कोहरे ने आगरा से गुजरने वाली 13 ट्रेनों को किया लेट

Tue, 06 Jan 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fog delays 13 trains passing through Agra
आगरा। कोहरे के कारण देरी से चल रही ट्रेनों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को आगरा कैंट पर जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने सबसे ज्यादा इंतजार कराया। वह अपने निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से पहुंची। कड़ाके की ठंड में यात्री प्लेटफार्म पर इंतजार करते-करते परेशान हो गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही आगरा कैंट और ईदगाह स्टेशन से गुजरने वाली 13 सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और राजधानी ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। सबसे ज्यादा लेट जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 8 घंटे, निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 घंटा 20 मिनट देरी से चल रही हैं। इसके अलावा आगरा कैंट से एचवाईबी-एनडीएलएस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटा 11 मिनट, आगरा कैंट से रानी कमलापति-निजामुद्दीम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट, एसबीसी-एनडीएलएस 3 घंटे 54 मिनट, एमएएस-एनजेडएम राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे 53 मिनट, एमएमसीटी-एनजेडएम राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे 35 मिनट, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 55 मिनट, एनईडी-एसजीएनआर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट, सचखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट और ईआरएस-एनजेडएम 2 घंटे 51 मिनट और केरला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट लेट रहीं। ईदगाह स्टेशन से अनन्या एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेनों के समय पता कर स्टेशन पहुंचें
कोहरे के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव है। वह स्टेशनों पर निर्धारित समय नहीं पहुंच रही है। यात्री ट्रेनों के समय की बदलाव की स्थित को देखकर ही स्टेशन पहुंचे। विभाग समय-समय पर ट्रेन के समय के बदलाव की जानकारी यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराता हैं। - प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, रेल मंडल आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed