{"_id":"5e2b32848ebc3e4b5e216c65","slug":"fog-cold-waves-know-weather-forecast-of-next-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, कोहरा करेगा परेशान, आने वाले दिन का ये है हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, कोहरा करेगा परेशान, आने वाले दिन का ये है हाल
Sat, 25 Jan 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सर्द हवाओं ने गलन और ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह कोहरा न होने और धूप खिल जाने के बाद भी तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। सुबह धूप खिली होने पर भी कपकपी बनी रही और गलन भरी सर्दी ने बच्चों को स्कूल जाने के दौरान परेशान किया।
सर्द हवाएं तीर की तरह से चुभीं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक हल्का कोहरा बना रह सकता है, लेकिन दिन में धूप रहेगी। बीते शुक्रवार को आगरा में तापमान 16.1 डिग्री था, लेकिन इस शुक्रवार को पारा 21.3 डिग्री पर रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा, लेकिन गलन बरकरार रही। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों से चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं ने दिन भर लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दोपहर में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। 26 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। बादलों की लुकाछिपी के आसार बन रहे हैं।

तीन साल में सबसे बेहतर है मौसम
24 जनवरी यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पर रहा। बीते साल इसी दिन अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री तथा 2018 में 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 16.3 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। इन तीनों सालों में दिन में सबसे बेहतर स्थिति इसी साल रही है।
तेज हवाओं से सुधरा प्रदूषण स्तर
शुक्रवार को हवाओं की रफ्तार तेज होेने और तेज धूप खिलने के कारण प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए वायु प्रदूषण सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में आगरा में संजय प्लेस स्थित मॉनीटरिंग सेंटर पर एक्यूआई 108 दर्ज किया गया जो संतोषजनक स्थिति में है। पीएम कण सामान्य से डेढ़ गुना तक रहे, जबकि कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा जरूर 27 गुना ज्यादा रही।
दिन एक्यूआई
सोमवार 209
मंगलवार 245
बुधवार 289
बृहस्पतिवार 175
शुक्रवार 108