फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog breaks speed, trains coming late

Agra News: रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक, देरी से आ रही ट्रेनें

Sun, 12 Jan 2025 08:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Jan 2025 08:34 AM IST
विज्ञापन
Fog breaks speed, trains coming late
सुबह के समय घने कोहरे में जंक्शन से गुजरती ट्रेन। संवाद
कासगंज। कोहरे से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। गाड़ियां देरी से चल रही हैं। विलंब से चलने के कारण यात्रियों को भीषण सर्दी में अपनी ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को कवि गुरु एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। रोडवेज की बसें भी आधा घंटा विलंब से निकली। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतें हुई।शुक्रवार को रात से ही कोहरा छाने की शुरुआत हो गई। सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया दिखा। इससे दृश्यता न के बराबर रही। कोहरे के असर से सबसे अधिक प्रभाव ट्रेनों पर पड़ा। कवि गुरु एक्सप्रेस सुबह 8:25 बजे जंक्शन आती है, लेकिन यह ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह 10:45 बजे जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे। लखनऊ-कासगंज एक्सप्रेस रात में 3:30 बजे जंक्शन आती है, लेकिन यह ट्रेन 4:40 बजे जंक्शन पहुंची। मथुरा स्पेशल सुबह 8:50 बजे के स्थान पर 9:54 बजे और छपरा एक्सप्रेस 1:15 बजे के स्थान पर 2:00 बजे जंक्शन पर आई। कोहरे के असर से बसों के संचालन पर भी असर देखा गया। सुबह 4 बजे दिल्ली जाने वाली बस आधा घंटा देर से डिपो से बाहर निकली। इसके बाद जाने वाली कई अन्य बस सेवाएं भी कोहरे से प्रभावित रहीं। सुबह 10 बजे कोहरा छंटने के बाद बसों का संचालन विधिवत हो सका। चालक वाहनों की लाइट जलाकर चले।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed