फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog brakes on vehicles in the morning, drive slowly

Agra News: सुबह लगा वाहनों में कोहरे का ब्रेक, धीमे चले

Tue, 23 Jan 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fog brakes on vehicles in the morning, drive slowly
कासगंज। सुबह कोहरा होने के कारण इसका असर परिवहन भी रहा। सुबह के समय कोहरे के कारण वाहन धीमी गति से चले। रोडवेज की बसें भी सुबह कोहरे के कारण सुबह देरी से निकली। नतीजा 40 बसें ही रवाना हुईं। हालांकि दोपहर के बाद धूप निकली तो धीरे-धीरे बसों की संख्या भी बढ़ने लगीं।पिछले दिनों से कोहरा और ठंड के कारण लोग परेशान हैं। सोमवार की सुबह भी कोहरा रहा। हालांकि 10 बजे के बाद कोहरा छंटने लगा। इससे पहले कोहरे में वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार कम करके ही वाहन चालक वाहनों को चलाते रहे। सुबह ठंड और कोहरा के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या कम रही। सुबह चार बजे निकलने वाली पहली दिल्ली की बस आधा घंटा देरी से साढ़े चार बजे ही निकल सकी। अन्य बसें भी कुछ देरी से निकली। दोपहर तक जहां 50 से अधिक बसें निकलने का औसत है, वहीं सोमवार को 40 बसें ही निकल सकीं। हालांकि दोपहर बाद स्थिति बदली तो बसों की संख्या भी बढ़ने लगी। बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया गया कि कोहरा और ठंड के कारण सुबह कोहरा के करण बसें देरी से निकलती हैं। वहीं ठंड के कारण सुबह यात्रियों की संख्या भी कम रहती है। लोड फेक्टर कम न रहे इसके लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ही बसों को रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed