फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fog and cold wave in agra weather news

सर्दी की सितम से कांप रहे ताजनगरी के लोग, 2.7 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Thu, 27 Dec 2018 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
fog and cold wave in agra weather news
आगरा में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाओं के सितम से ताजनगरी के लोग कांप रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी जबरदस्त हुई है, लेकिन मसूरी से ज्यादा सर्द आगरा रहा। बुधवार की सुबह मसूरी में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रहा तो आगरा में 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।  
विज्ञापन


पहाड़ों पर भारी बर्फ बारी के बाद मैदानी शहर बर्फीली हवाओं के कारण कांप रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक दिन में पारा 20 से 22 डिग्री के बीच है, वहीं न्यूनतम तापमान एक से पांच डिग्री के बीच बना हुआ है। 
विज्ञापन


आगरा में दस दिनों में बुधवार सबसे सर्द रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 21.3 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री नीचे है। बुधवार शाम को बादल छा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। दिन में बादलों की लुकाछिपी के कारण तापमान दो से तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है, वहीं सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं। 


कोहरे के कारण रेल यातायात पर खासा असर पड़ा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, ताजमहल समेत ऐतिहासिक इमारतों पर पर्यटक ठिठुरते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed