फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foetus found in hospital toilet in  agra

ममता हुई शर्मसार: अस्पताल के शाैचालय में मिला सात माह का भ्रूण, मां की तलाश; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sun, 21 Jun 2026 10:56 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 21 Jun 2026 10:56 AM IST
सार

आगरा में अस्पताल के शाैचालय में सात माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मां की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Foetus found in hospital toilet in  agra
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

आगरा के अछनेरा सीएचसी पर दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक भ्रूण सीएचसी के शाैचालय में पड़ा मिला। जब तक स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे निकाला, तब तक उसकी माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मां के बारे में जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार रात करीब 11 बजे सीएचसी अछनेरा के शौचालय में एक भ्रूण पड़ा मिला। भ्रूण करीब सात महीने का बताया जा रहा है। जब अस्पताल स्टाफ शौचालय में किसी कार्य से गया तो देखकर दंग रह गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने जब तक भ्रूण को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज सिंह ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मां की जानकारी जुटाने में लगी है। थाना प्रभारी विजय चंदेल ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed