फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FOB will be at Guru Ka Tal-Sikandara Metro Station only survey is going on for the second corridor

Agra: गुरु का ताल-सिकंदरा मेट्रो स्टेशन पर ही होगा एफओबी,  दूसरे कॉरिडोर के लिए चल रहा सर्वे

Fri, 28 Mar 2025 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 10:31 AM IST
सार

गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन पर ही एफओबी की सुविधा होगी। इससे लोग आसानी से हाईवे को पार कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
FOB will be at Guru Ka Tal-Sikandara Metro Station only survey is going on for the second corridor
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो स्टेशन पर ही फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाएगी। पहले कॉरिडोर में इसकी डिजाइन तय हो गई है। गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन पर इसकी सुविधा होगी। दूसरे कॉरिडोर में एफओबी की सुविधा देने के लिए अन्य स्टेशनों का सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसमें आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन हैं। इसमें गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन पर ही एफओबी की सुविधा होगी। इससे लोग आसानी से हाईवे को पार कर सकेंगे। गुरु के ताल पर बना नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई)का एफओबी है, इसके ऊपर से ट्रैक गुजरेगा। 
विज्ञापन


एनएचएआई चाहे तो इस एफओबी को हटवा सकती है या फिर संचालित रख सकती है। दूसरे कॉरिडोर में अबुउलाह की दरगाह और लंगड़े की चौकी पर एफओबी बना हुआ है। इस ट्रैक की अभी डिजाइन बनाई जा रही है। इस कॉरिडोर में 14 स्टेशन हैं और ये आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। ये एलिवेटेड ट्रैक है। इसमें कितने स्टेशनों पर एफओबी के लिए पर्याप्त स्थान है, इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed