फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fly boat in yamuna

यमुना में चलेगी फ्लाई बोट

Fri, 10 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 10 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
fly boat in yamuna
न‌ित‌िन ग्रडकरी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
केंद्र सरकार यमुना नदी में ‘सी प्लेन’ चलाने की योजना पर काम कर रही है। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से मुखातिब केंद्रीय भूतल परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि ‘सी प्लेन’ योजना को ‘फ्लाई बोट’ नाम दिया है। यह बोट हवा, जमीन और पानी तीनों जगह चल सकेगी। आगरा में 24 किलोमीटर लंबा उत्तरी बाईपास बनाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि ऐसा प्रस्ताव आएगा तो उसे टेकअप किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बनारस, लखनऊ, झांसी, बरेली, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद सहित 11 शहरों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही हाईवे परियोजनाओं और गंगा, यमुना, घाघरा सहित देश की प्रमुख नदियों में जलमार्ग विकसित करने की परियोजना के बारे में बताया। फिर मीडियाकर्र्मियों ने कई सवाल पूछे। आगरा में 24 किलोमीटर लंबे उत्तरी बाईपास के निर्माण के सवाल पर कहा कि आगरा में हाईवेज का विस्तार किया गया है। उत्तरी बाईपास का प्रस्ताव मंत्रालय को नहीं मिला है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष पहले यमुना में ‘हावर क्राफ्ट’ चलाने की घोषणा के सवाल पर कहा कि  इस योजना में तीन स्टेक होल्डर हैं। पहले तो दिल्ली जलनिगम को यमुना में गंदा पानी जाने से रोकना है। दूसरा डीडीए को रिवर फ्रंट डेवलेप करना है। तीसरा काम हमारे विभाग को करना है। इसके तहत यमुना में ड्रेजिंग कर कम से कम 45 मीटर चौड़ाई और तीन मीटर गहराई साल भर रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना से निकलने वाली बालू को हाईवे के निर्माण में प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए कंट्रैक्टर्स और सरकारों की बीच एमओयू साइन कराने के प्रयास चल रहे हैं। अगले तीन माह में दिल्ली के वजीराबाद तक काम शुरू होगा।  

‘फ्लाई बोट’ चलाने के लिए दो स्तर पर नियम बनाए जाएंगे। जमीन पर बोट उतारने के लिए नियम एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया को और पानी में उतारने के लिए जहाजरानी मंत्रालय को तैयार करने हैं। उसके बाद इसे चलाने की अनुमति मिलेगी। इसके लिए रूस, अमेरिका सहित कई देशों की कंपनियों के प्रस्ताव भी आए हैं। सरकार ने एक वाटर बस खरीदी है। अमेरिका में बनी इस बस का ट्रायल जुलाई में मुंबई में किया जाएगा। यह बस पानी के साथ जमीन पर भी चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed