फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flower bungalow decorated on Pathwari temple, Chappan Bhog

पथवारी मंदिर पर सजाया गया फूल बंगला, लगे छप्पन भोग

Tue, 08 Nov 2022 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Flower bungalow decorated on Pathwari temple, Chappan Bhog
कासगंज। बिलराम गेट पथवारी मंदिर पर देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार की रात्रि को भव्य फूल बंगला सजाया गया। महाकाल देव को छप्पन भोग अर्पित किए गए। महाकाल का भव्य शृंगार किया गया और भस्म आरती की गई। देर रात्रि तक भक्तों का तांता मंदिर पर लगा रहा।
विज्ञापन

महाकाल के भव्य शृंगार के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। महाकाल को अर्पित भोग प्रसाद का वितरण किया गया। बिलराम गेट चौराहा से बिलराम गेट की ओर आने वाले मार्ग पर दीप जलाकर दीपमालिका सजाई गई। भव्य फूल बंगला सजाया गया। पूरा मंदिर परिसर फूलों की महक से सुगंधित हो रहा था। श्रद्धालु भक्ति संकीर्तन कर रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। महाकाल को भोग अर्पित किए और प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भस्म महाआरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान पदम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश कुशवाह, भोला वार्ष्णेय, ललित वार्ष्णेय, आकाश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अजय गुप्ता, प्रखर अग्रवाल, शैलेंद्र सहित तमाम श्रद्धालु व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed