{"_id":"5f1edeaa8ebc3e636d3acd40","slug":"floors-vrindavan-news-agr4522472132","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंची आईआईटी दिल्ली की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंची आईआईटी दिल्ली की टीम
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर का निरीक्षण करती दिल्ली की टीम।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। फर्श बैठने के बाद श्रीबांकेबिहारी मंदिर में चल रही खोदाई और इसके बाद होने वाले निर्माण की स्थिति को देखने के लिए सोमवार को आईआईटी दिल्ली से जियोलॉजिकल एक्सपर्ट की टीम वृंदावन पहुंची। टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद पुरातत्व अधीक्षक आगरा से इसके संदर्भ में मंत्रणा भी की।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर का फर्श धंसने के बाद उसकी मरम्मत की प्रक्रिया चल रही है। इसके कारण की जानकारी के लिए पिछले सप्ताह आगरा और मथुरा पुरातत्व अधिकारियों की टीम ने मंदिर का निरीक्षण किया था। अब आईआईटी दिल्ली की टीम प्रो. केएस राव के नेतृत्व में श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंची। टीम में शामिल जियोलॉजिकल एक्सपर्ट ने बारीकी के साथ परिसर को देखा।
फर्श की खोदाई और उससे निकली मिट्टी को देखा। अन्य स्थानों की भी जानकारी ली। दीवारों को भी देखा। तदोपरांत प्रो. राव ने पुरातत्व अधीक्षक आगरा डॉ. बसंत कुमार से भी वार्ता की। उनके साथ मंदिर भवन के संदर्भ में और भी जानकारियां साझा कीं। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट मंदिर प्रबंधन को सौंपेगी, जिसके आधार पर मंदिर की मरम्मत कराई जानी है।