फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood left swamps and rot in 38 villages of Bah

बाह के 38 गांवों में दलदल और सड़ांध छोड़ गई बाढ़

Thu, 12 Aug 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Flood left swamps and rot in 38 villages of Bah
गांवों में बाढ की बदबू से बेहाल, बीहड से घर जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे ग्रामीण, नदी का जलस्तर ढा? - फोटो : Agra Dehat
बाह। चंबल नदी अब 122 मीटर पर स्थिर होकर बह रही है। बाढ़ से गांवों तक भरा पानी हट गया है। नदी घटने के बाद बीहड़ किनारे के 38 गांवों में दलदल और बदबू छोड़ गई है। कई गांवों के कच्चे, पक्के मार्ग कटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दो से तीन फीट तक कीचड़ जमा हो गया है। ऐसे में घर, खेत में नुकसान देख लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी गांव और घरों में भर जाने से मऊ की मढै़या, उमरैठापुरा, गुढ़ा, झरनापुरा, भगवानपुरा, पुराशिवलाल, पुराडाल, कछियारा, रेहा, डगौरा के ग्रामीणों ने बीहड़ के ऊंचे टीलों पर शरण ली थी। पानी हटने पर गांव में अपना नुकसान देखने के लिए पहुंचे लोग दलदल और सड़ांध से परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उमरैठापुरा गांव में 30 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां के 200 परिवारों ने पलायन कर बीहड़ में डेरा जमाया था। उमरैठापुरा के सियाराम, कलियान सिंह, हाकिम सिंह, मलखान सिंह, भजनलाल, कप्तान सिंह आदि ने बताया कि फॉगिंग के बाद भी गांव में बदबू से सांस लेना मुश्किल हुआ है। भगवानपुरा के वेदचारी, राजवीर, मिहीलाल, विद्याराम, प्रेमवती आदि ने बताया कि बदबू की बजह से बीमारी फैलने का खतरा है। गुढ़ा, झरनापुरा, पुराशिवलाल, डगौरा, कछियारा आदि गांवों में भी ऐसे ही हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्राली और स्टीमर से राहत सामग्री लेकर गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा गांव सपाई पहुंचे। कीचड़ की परवाह किए बगैर लोग इसे पाने के लिए दौड़ पडे़। सपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुधीर दुबे ने बताया कि गांववालों का बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर तक नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed