फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flood

साधारण बाढ़ से तेज हुई गंगा की धार, कटान शुरू

Sat, 01 Aug 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
flood
कासगंज। गंगानदी में बैराजों से पानी का दबाव बढ़ते ही साधारण बाढ़ शुरू हो गई है। पानी की धार भी साधारण बाढ़ से तेज हो गई है। इससे पटियाली क्षेत्र में फिर से कटान शुरू हो गया है। पूर्व में मेहोला के पास कटान शुरू कर चुकी गंगा की धार अब क्षेत्र के गांव निबिया में भी कटान कर रही है। इसके मद्देनजर सिंचाई विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और निबिया में स्टड बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धीमे-धीमे गंगानदी काजलस्तर बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण बढ़ रहा है। शुक्रवार को कछला घाट पर जलस्तर में 40 सेंटीमीटर का और इजाफा हो गया है। इससे जलस्तर 162.30 मीटर तक पहुंच गया है। नरौरा बैराज से शनिवार को 89 हजार 530 क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया। यह रविवार तक कछला घाट पहुंच जाएगा। लगातार पानी छोड़े जाने से गंगानदी में साधारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन

इसी के साथ गंगा की धारा का प्रवाह भी तेज हो गेया है। इसी के चलते पटियाली के निबिया गांव के पास कटान शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग ने यहां पर कटान रोकने का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले मेहोला गांव में कटान हो रहा था। इसे सिंचाई विभाग ने 22 स्टड लगा कर रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा नदी में छोड़ा गया इतना पानी
- 113996 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 56142 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 89530 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
इस तरह कछलापुल पर होता है आकलन -
- 162 मीटर के निशान तक सामान्य जलस्तर।
- 163 मीटर के बाद साधारण बाढ़ का जलस्तर।
- 163.50 के बाद मध्यम बाढ़ के हालात।
- 165.20 मीटर है कछला पुल का डेंजर लेवल।
इतने दबाव पर बनते ये हालात
- 30000 से 1 लाख क्यूसेक पानी तक साधारण फ्लड।
- 1 लाख से 1.5 लाख क्यूसेक पानी तक लो फ्लड।
- 1.5 लाख से 2.5 लाख क्यूसेक पानी तक मीडियम फ्लड।
- 2.5 लाख से 3 लाख क्यूसेक पानी तक डेंजर फ्लड।
- 3 लाख क्यूसेक से अधिक पानी तक हाई फ्लड।
कछला गंगानदी में साधारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। पटियाली क्षेत्र की निबिया में गंगा नदी के कटान शुरू किया। वहां स्टड बनाए जा रहे हैं और कटान रोका जा रहा है।- अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed