फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flood, Ganga river Etah, kacchla ghat

कच्चे बांधों की ओर बढ़ने लगा गंगा का पानी

Mon, 03 Aug 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
flood, Ganga river Etah, kacchla ghat
कासगंज के कछला घाट पर तेज धारा के साथ बहती गंगानदी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कछला गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर पानी और बढ़ गया है। जो कच्चे बांधों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में पानी कुछ कम हो जाएगा। बैराजों से निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे कछला गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होती जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को हरिद्वार बैराज से 50987 क्यूसेक, बिजनौर बैराज से 52971 क्यूसेक जबकि नरौरा बैराज से 89530 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा में पानी बढ़ने से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ रही हैं। जो अब कच्चे बांधों की ओर बढ़ने लगा है। हालांकि हरिद्वार और बिजनौर बैराज से पानी का दबाव पिछले दिनों के अपेक्षा कुछ कम हुआ है। जिसके कारण कछला गंगा नदी में जलस्तर के आगामी दिनों में कम होने की संभावना है। सिंचाई विभाग पानी के स्तर पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

इन बांधों पर बढ़ाई निगरानी
कछला गंगा नदी में जिले की सीमा में दतलाना, न्यौली, उढ़ेर, सहवाजपुर, आजमगढ़ और नरदौली बांध हैं। इन बांधों की ओर पानी का रुख हो रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। पहले ही मिट्टी डालकर इन बांधों को मजबूत किया जा चुका है। इनके अलावा मेहोला और निबिया में जब गंगा नदी ने कटान शुरू किया तो यहां भी सिंचाई विभाग ने स्टड बना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 6 बांध हैं जिले में।
- 163.60 मीटर कछला गंगा नदी पर सोमवार का जलस्तर।
- 163.55 मीटर कछला गंगा नदी पर रविवार का जलस्तर।
कछला गंगा नदी पर जलस्तर कई दिनों से धीमे-धीमे बढ़ रहा है। संभावना है कि मंगलवार के बाद से जलस्तर कुछ कम हो जाएगा। बारिश के आधार पर पानी कम-ज्यादा हो रहा है। बांधों की निगरानी कर रहे हैं। - पंजाबी शर्मा, बाढ़ नियंत्रण प्रभारी, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed