फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood continues in Ganga, water reached the population of many villages

गंगा में उफान बरकरार, कई गांव की आबादी तक पहुंचा पानी

Tue, 09 Aug 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Flood continues in Ganga, water reached the population of many villages
कासगंज। मंगलवार को गंगा का उफान तेज हो गया। नरौरा से मीडियम फ्लड लेविल के निकट का डिस्चार्ज होने के कारण 40 से अधिक तटवर्ती इलाके के गांव तक पानी की दस्तक पहुंच गई। खेत, खलिहानों और गैर आबाद क्षेत्रों में बाढ़ का काफी पानी पहुंच गया है। वहीं कई गांव में आबादी तक पानी की दस्तक पहुंच गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण पशुओं के लिए हरा चारे का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार और बिजनौर से सोमवार के मुकाबले डिस्चार्ज कम हुआ, लेकिन इन बैराजों पर सोमवार को डिस्चार्ज अधिक था जिसके कारण नरौरा पर दबाव बढ़ा हुआ था। सुबह आठ बजे नरौरा से डिस्चार्ज बढ़ा। डिस्चार्ज बढ़कर मीडियम फ्लड लेवल से केवल 12 हजार क्यूसेक कम था। जिससे मंगलवार की रात से उफान और तेज होने लगा। गंगा के बढ़ते पानी का असर तटवर्ती इलाकों में काफी बढ़ चुका है। लहरा, डिंगलेस नगर इलाके की आबादी तक पानी की दस्तक है। उढ़ेर, दतलाना, बघेला के गांव के गैर आबाद इलाकों में खेतों में पानी भरा पड़ा है।
विज्ञापन

वहीं देवकली, बमनपुरा, किसौल, किलौनी में भी आबादी तक पानी की दस्तक हो चुकी है। ग्रामीणों ने अपने पशु ऊंचे स्थान पर बांधने शुरू कर दिए हैं। पानी और बढने पर यह दिक्कतें बढ़ेंगी। घूरनपुर, मनिकापुर, चंदवा खास, हसनपुर, सनौड़ी, कादरगंज, बस्तौली, ब्रह्मपुर, गजौरा सहित अन्य इलाकों में भी आबादी के बीच पानी की दस्तक पहुंचने की आशंका बनी हुई है। मीडियम फ्लड की स्थिति में 40 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। सिंचाई विभाग लगातार ऐसी स्थिति में बांधों की निगरानी कर रहा है। कछला गंगाघाट पर घाट की सड़क तक पानी की दस्तक हो चुकी है। दुकानदारों ने घाट पर लगीं दुकानें भी समेट लीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में जलस्तर बढ़ रहा है। नरौरा से डिस्चार्ज बढने के कारण मीडियम फ्लड कभी भी हो सकता है। तटवर्ती इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है- अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed