फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood caused havoc in coastal areas, people upset

बाढ़ ने तटवर्ती इलाकों में मचाई तबाही, लोग परेशान

Sat, 23 Oct 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Flood caused havoc in coastal areas, people upset
कासगंज के बमनपुरा में आबादी तक पहुंचा गंगा की बाढ़ का पानी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बैराजों से छोड़े गए पानी के बाद अब बाढ़ ने तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। बाढ़ का पानी फसलों को जलमग्न करता हुआ आबादी क्षेत्र में घुस गया है। जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। किसान बर्बादी के मुहाने पर पहुंच रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 15 सेंटीमीटर तक जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते सिंचाई और राजस्व विभाग के अफसर दिनभर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बारिश से बैराजों से छोड़ा गया पानी तेजी के साथ कछला गंगा नदी में बढ़ गया है। जिससे पानी कच्चे रास्तों को तोड़ता हुआ फसलों में घुस गया और फसलों को जलमग्न करने के बाद तेज रफ्तार के साथ आबादी की ओर पहुंच गया। गंगा नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। बाढ़ की विभीषिका का दंश लहरा, दतलाना, सहवाजपुर, बमनपुरा, अजीतनगर, किसौल, किलौनी, नगला ढग, उलाईखेड़ा, हिम्मतनगर बझेरा, बघेला, मेहोला, नगला ढाव, सुन्नगढ़ी, नगला शंभू सहित अन्य कई गांव के ग्रामीण झेल रहे हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे तक कछला गेज पर पानी 164 मीटर के निशान तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

प्रवाह से खुल गए पुल पुलियों के रास्ते
बाढ़ से बचने के लिए सिंचाई विभाग ने पहले ही पुल और पुलियों के मुहाने बंद करा दिए थे। जिससे कि कुलावे बंद रहने से पानी गांव की ओर न बढ़े, लेकिन पानी के प्रवाह से दतलाना पुख्ता में देर रात पुलिया का रास्ता खुल गया और यहां से पानी फसलों में घुस गया। तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिया का रास्ता बंद कराने के लिए टीम लगाई। वहीं पानी की धार तेजी के साथ बढ़ती देख तराई क्षेत्र में ग्रामीण स्वयं बंधों को मजबूत करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर दौड़ते रहे अफसर
बाढ़ से तबाही की खबर मिलते ही अफसरों में भी बेचैनी बनी रही। कासगंज में एसडीएम शिवकुमार, सीओ दीपकुमार पंत, सहावर में एसडीएम रमाकांत, सीओ शैलेंद्र परिहार, पटियाली में एसडीएम रवेंद्र कुमार, तहसीलदार राजीव निगम, सीओ आरके तिवारी तराई क्षेत्रों में निगरानी के लिए दौड़ते रहे। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण कुमार, सहायक अभियंता संजय कुमार, अबर अभियंता पंजाबी सिंह भी निगरानी बनाए रहे।

आंकड़े की नजर से
- 235000 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- 56055 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 92845 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 164 मीटर के निशान पर कछला पुल पर शुक्रवार को रहा जलस्तर।
- 163.85 मीटर के निशान पर कछलापुल पर था बृहस्पतिवार को जलस्तर।

 किसौल में आबादी तक पहुंचा बाढ़ का पानी

किसौल में आबादी तक पहुंचा बाढ़ का पानी- फोटो : KASGANJ

कासगंज के दतलाना गांव में आबादी तक पहुंचा गंगा की बाढ़ का पानी

कासगंज के दतलाना गांव में आबादी तक पहुंचा गंगा की बाढ़ का पानी- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed