फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood and rain increase the number of mosquitoes

Agra News: बाढ़ एवं बारिश से बढ़ती है मच्छरों की संख्या

Sat, 19 Aug 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Flood and rain increase the number of mosquitoes
कासगंज। जिले में बारिश एवं गंगा में आ रही बाढ़ ने मच्छरों के प्रकोप को काफी बढ़ा दिया है। इसी के साथ ही मच्छर जनित बीमारियां भी पैर पसारने लगी हैं। डेंगू, मलेरिया की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं, लेकिन मच्छरोंं की रोकथाम के लिए निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं हैं।जिले में तमाम ऐसी बस्तियां हैं जिनमें खाली प्लाट पड़े हुए हैं। बारिश के चलते इनमें पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गंगा में लगभग एक माह से बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय पानी भरा हुआ है, जिसमें मच्छर पनपने लगे हैं। मच्छरों के प्रकोप का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। वैसे तो मच्छरों से कई बीमारियां पनपती हैं, लेकिन जिले में सबसे अधिक असर मलेरिया व डेंगू का होता है। इन दिनों ये बीमारी अपना असर दिखाने लगी हैं। मलेरिया के 13 मरीज एंव डेंगू के चार मरीज अब तक सरकारी आंकड़ों में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

मच्छरों से बचने के लिए ये सावधानियां बरतें
- घर के आसपास नालियों में सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- छतों पर पुराने टायरों में पानी इकट्ठा न होने दें।
- पीने के पानी को साफ बर्तन में ढककर रखें।
- पूरी आस्तीन वाली कमीज और पैंट पहनें।
- कूलर, गमलों को सप्ताह में खाली करें।
-गड्ढाें को मिट्टी से भर दें, पानी इकट्ठा न होने दें।
-नालियों में पानी इकट्ठा न होने दें, रोजाना सफाई करें।
-खुलें में शौच न करें, शौचालय का प्रयोग करें।
---------
मच्छरों से फैलने वाली बीमारी
- डेंगू
- मलेरिया

- चिकनगुनिया

- पीला बुखार
- जीका वायरस-
- लसीका फाइलेरिया
-----------

बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए सावधानी आवश्यक होती है। विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

- राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed