{"_id":"69519a86e4ad9425f9050830","slug":"flatted-factory-is-not-getting-electricity-connection-agra-news-c-25-1-agr1035-951452-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फ्लैटेड फैक्टरी को नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फ्लैटेड फैक्टरी को नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
फाउंड्री नगर में निर्माणाधीन फ्लैटेड फैक्टरी स्त्रोत आर्काइव
आगरा। फाउंड्री नगर में निर्माणाधीन प्रदेश की पहली फ्लैटेड फैक्टरी ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) की बंदिशों में फंस गई है। सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण फैक्टरी को 3000 किलोवॉट का बिजली कनेक्शन देने से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने इन्कार कर दिया है। वहीं, उद्यमी फैक्टरी खुलने के इंतजार में हैं। मई-जून में फ्लैटेड फैक्टरी का लोकार्पण प्रस्तावित है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए यह फैक्टरी गेम चेंजर मानी जा रही है। प्रदेश सरकार 135 करोड़ रुपये की लागत से 21 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में इसका निर्माण करा रही है। करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। तीन मंजिल की इस फैक्टरी में 200 से अधिक सूक्ष्म व लघु उद्योग प्लग एंड प्ले मोड पर संचालित होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैक्टरी का वर्चुअल शिलान्यास किया था। फाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन इस फैक्टरी में प्रदर्शनी हॉल, कैफेटेरिया, कॉमन फैसिलिटी सेंटर आदि की सुविधाएं हैं। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग का कहना है कि टीटीजेड के कारण बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा। जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही कनेक्शन लग जाएगा। मई-जून में इसका लोकार्पण होना है।
विज्ञापन
पांच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
- फ्लैटेड फैक्टरी में गारमेंट, हार्डवेयर, जूता, लकड़ी व अन्य उद्योगों को जगह मिलेगी। 200 से अधिक इकाइयां शुरू होंगी जिनसे करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिला। आगरा के अलावा कानपुर और लखनऊ में भी फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण चल रहा है।